बेटी हूँ पर कमज़ोर नहीं
माँ – बाप का अभिमान हूँ मैं
नए संकल्प और नई सोच से
देश का मान बढ़ाऊंगी
होंगें सबके सपने पूरे
ये विश्वास दिलाऊंगी
अत्याचारों से लड़कर
जीत का बिगुल बजाऊंगी
सत्कर्म,सदभावना से
आगे बढ़ती जाऊंगी
करना होगा उत्थान समाज का
सबको लेकर अपने संग
प्यार भरी एक मुहिम चलाऊंगी
(काव्य-संग्रह--- प्रीत मंजरी से )
डॉ.प्रीत अरोड़ा
.jpg)


