Friday 10 August 2012

किताबों की दुनिया








   किताबों का एक अनोखा संसार है
    जिसमे ज्ञान का अक्षय भण्डार है
      मानो या न मानो
  किताबों से ही जीवन में बहार है

किताबें हमारी सबसे अच्छी दोस्त हैं
   जो हमें जीना सिखाती हैं
   शिक्षिका के रूप में
हमें पढ़ाकर साक्षर बनाती हैं  

किताबें परियों की कहानी सुनाती हैं
ये अनकही पहेलियाँ भी सुलझाती हैं  
किताबों  से मनचाहे वरदान प्राप्त होते हैं
किताबें पढकर सपने भी साकार होते हैं

किताबों से विद्यार्थी बहुत कुछ पाता है
किताबें ही उसकी भाग्य निर्माता हैं
किताबों की यही तो निराली अदा है
इसलिए सारी दुनिया इन पर फिदा है 

 

2 comments:

  1. बहुत खूब प्रीत जी...........

    ReplyDelete
  2. तारीफ के लिए हर शब्द छोटा है - बेमिशाल प्रस्तुति - आभार.

    ReplyDelete